जेल जाएंगे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव! लगा ये बड़ा आरोप
जेल जाएंगे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव! लगा ये बड़ा आरोप
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना और गहरा नाता है। अभिनेता कभी लाइव आकर प्राप्त हो रही जान से मारने की धमकियों का खुलासा करते देखे जाते हैं। तो कभी वो कानूनी विवादों में फंसकर जेल की हवा खाते-खाते रह जाते हैं। हालांकि इस बार खेसारी लाल की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेता के ऊपर असभ्य गाना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे देखते हुए अभिनेता को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

खेसारी लाल यादव के खिलाफ असभ्य गाना बनाने के दोष में सेक्शन 292, 294, 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गायक पर आरोप है कि वो भारतीय महिलाओं का अनादर करते हैं। साथ ही उनके गाने के बोल असभ्य तथा अश्लील होते हैं। भोजपुरी अभिनेता पर सनातन सेना फाउंडेशन के श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई में केस दायर कराया है।

श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई पुलिस स्टेशन में खेसारी लाल यादव के सांग की लाइनों को पेश करते हुए कहा है कि खेसारी लाल इन वाहियात तथा अश्लील शब्दों का उपयोग केवल पैसे कमाने के लिए करता है। साथ ही इससे भारतीय महिलाओं का अनादर होता है। खबरों की मानें तो, श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई पुलिस के सामने खेसारी लाल यादव के विरुद्ध कुछ सुबूत भी पेश किए हैं। साथ ही बिग बॉस 13 के प्रतियोगी रहे खेसारी लाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खेसारी लाल यादव पर पहली बार उनके सांग्स की अश्लीलता को लेकर मामला दर्ज नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी अभिनेता कानूनी विवादों में फंस चुके हैं।

साउथ सुपरस्टार उपेंद्र ने मैसूरू चिड़ियाघर से गोद लिया अफ्रीकी हाथी

फिल्मों को लेकर एक्ट्रेस मिरना ने कही ये बात

अभिनेता विशाल ने दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -