सप्ताहभर में ही छठ पूजा के इस बेहतरीन गानें ने मचाई धूम
सप्ताहभर में ही छठ पूजा के इस बेहतरीन गानें ने मचाई धूम
Share:

छठ पूजा कि प्रतीक्षा देशभर में लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस वर्ष 8 नवंबर से आरम्भ हो रहा छठ पूजा 11 नवंबर तक चलेगा। क्योकि, छठ पर्व तालाब या किसी नदी के तट पर मनाया जाता है, इसलिए सरकारों ने तैयारियां भी आरम्भ कर दी हैं। दूसरी तरफ छठ त्योहार के लिए नए-नए भोजपुरी सांग्स भी रिलीज हो रहे हैं। फिर चाहे वह दिनेश लाल यादव निरहुआ हों या फिर अन्य अम्रपाली दुबे, इन सितारों के सांग्स तथा वीडियोज को भोजपुरी फिल्मों में बहुत पसंद किया जाता है तथा लाखों के आँकड़े में एक-एक वीडियो देखे जाते हैं।

वही हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ एवं आम्रपाली दुबे का छठ पूजा को लेकर एक सांग रिलीज हुआ है। यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो को 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि सांग को कितना पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी एचडी फिल्म यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 'पाहिले पाहिले बानी कइले छथि मैया' के टाइटल से लॉन्च किया गया है। 

वही यूट्यूब पर प्रशंसक सांग की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कई कॉमेंट्स 'जय छठी मईया' के भी आए हैं। अब तक चार हजार से अधिक उपयोगकर्ता सांग को लाइक कर चुके हैं, जबकि इसके व्यूज निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का भी छठ पूजा को लेकर आया सांग वायरल हो रहा है। इसमें वह ईश्वर से विश्व को कष्ट से राहत दिलाने की मांग कर रही हैं। यह सॉन्ग यूट्यूब पर 'अइसन बिपतिया आएल' टाइटल से शारदा सिन्हा टॉपिक पर प्राप्त हो जाएगा।

रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के सीएम MK Stalin

फिट होने बाद भी पुनीत राजकुमार का निधन, क्या जिम में पसीना बहाना है इतना खतरनाक?

राजकीय सम्मान से किया गया पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, फैंस के साथ स्टार्स और सीएम भी हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -