खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव के कई सांग्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुके हैं। अब उनका एक और सांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सांग में उनके साथ भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

वही दोनों जब भी एक साथ ऑनस्क्रीन आते हैं तब-तब दोनों की जोड़ी धमाल मचाती है। इस जोड़ी ने कई बेहतरीन गाने दिए हैं। अब इस जोड़ी का गाना 'पागल बनाइबे' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। वीडियो में एक स्टेज शो बताया गया है। सबसे पहले बता दें कि इस सांग पर 27 करोड़ (273,886,892) से ज्यादा व्यूज हैं। 

वही दोनों के साथ कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स भी हैं। सांग में इन दोनों का बेहतरीन डांस देखने को मिलेगा। काजल एवं खेसारी दोनों का ही लुक सांग में एकदम हटके है। काजल जहां पिंक तथा हरे रंग के लहंगे में हैं, वहीं खेसारी लाल भी बहुत स्मॉर्ट लग रहे हैं। काजल की सुंदरता के तो लोग पहले से ही दीवाने हैं, मगर सांग में सुंदरता के साथ ही काजल के एक्स्प्रेशन ने भी लोगों का दिल लूट लिया है। सांग को आजाद सिंह ने लिखा है तथा म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है। हाल ही में खेसारी लाल यादव तथा काजल राघवानी का नया सांग 'चुम्मा भई ना देती हो' रिलीज हुआ है। 

अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर मूवी पुष्पा का अगला भाग 2022 में होगा रिलीज़

थाला अजित ने बढ़ाया कोरोना मरीजों के लिए मदद का साथ, सीएम राहत कोष में दान की इतने रूपए

साउथ फिल्म जगत में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, निर्देशक और लेखक नंद्याला रवि का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -