रिलीज होते ही छाया पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना
रिलीज होते ही छाया पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना
Share:

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गायक पवन सिंह अक्सर अपने सांग्स को लेकर यूट्यूब एवं सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उनका नवरात्रि का बेहतरीन गाना ''काली माई किरिया' रिलीज हुआ है। सांग का बेहतरीन वीडियो 'मां अम्मा फिल्म्स' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वही ये सांग पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जिया रॉय दिखाई दे रही है। थोड़े ही वक़्त में वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो में पीली साड़ी में जिया रॉय बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में पवन सिंह शहर से आई बीवी से संस्कार नहीं भूलने का निवेदन कर रहे हैं। जिया रॉय एवं पवन सिंह की जोड़ी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रवि पंडित के डायरेक्शन में बने इस गाने की लिरिक्स को छोटू यादव ने लिखा है। जबकि इसका संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। दुर्गा पूजा के फेस्टिवल में पवन सिंह का ये सांग तेजी से वायरल हो रहा है। वही ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का कोई गाना फैंस के बीच सुर्ख़ियों में छाया हुआ हो, आए दिन ही उनके गाने रिलीज होते ही धूम मचा देते है।

पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने शेयर की अपनी ये अनोखी पोस्ट

साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार के साथ टॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अभिनेत्री संयुक्ता मेनन

'RRR' से टकराएंगी पवन कल्याण और महेश बाबू की ये बेहतरीन फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -