ख़त्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ 'पानी-पानी' सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन
ख़त्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ 'पानी-पानी' सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का प्रत्येक नया सांग सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। खेसारी के प्रशंसकों को उनके नए सांग्स की बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है। ऐसे में उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। खेसारी अपने प्रशंसकों के लिए बॉलीवुड रैपर बादशाह के सुपरहिट 'पानी-पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन लेकर आने वाले हैं। 

खेसारी ने सोमवार को इस सांग का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। टीजर साझा करते हुए खेसारी ने कैप्शन लिखा, "आप सभी का इंतजार यही खत्म होता है... पानी-पानी अब भोजपुरी में! टीज़र आउट! आप सभी को प्यार।" खेसारी के इस पोस्ट को 2 लाख 30 हज़ार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, यूट्यूब पर इस टीजर को साढ़े 11 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही सांग के टीजर को 'सरेगामा हम भोजपुरी' के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सरेगामा हम भोजपुरी के लगभग 04.9  मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इस सांग को खेसारी लाल यादव एवं रिनी चंद्रा ने गाया है तथा बादशाह ने रैप किया है। सांग के वीडियो में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह रोमांस करने दिखाई देंगी। टीजर में बादशाह भी नजर आ रहे हैं। इस सांग का म्यूजिक शुभाम राज ने दिया है। वहीं, इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं। इसे कोरियोग्राफ स्वरूप राज मेडारा कर रहे हैं तथा इसे प्रोड्यूस निशांत सिंह ने किया है। 

येलो कलर के डीप नेक टॉप में मोनालिसा ने ढाया कहर, फैन्स बोले- अब बस भी करों...

PHOTO: ऐटिटूड से है भरपूर लेकिन अक्षरा सिंह की अदाएं है बड़ी क्यूट

अक्षरा सिंह का दिखा जुदा अंदाज, खूबसूरती ने किया फैंस को घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -