यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का गाना, वीडियो ने मचाई जबरदस्त धूम
यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का गाना, वीडियो ने मचाई जबरदस्त धूम
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भोजपुरी के टॉप स्टार्स की सूची में सम्मिलित हैं। भोजपुरी जगत में खेसारी लाल यादव एक लोकप्रिय नाम है। खेसारी लाल यादव भिन्न-भिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बहुत सक्रीय रहते हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं। 

वही प्रशंसकों के बीच उन्हें लेकर इतना क्रेज है कि रिलीज होते ही उनके सांग्स सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। नए ही नहीं बल्कि उनके ओल्ड सांग्स भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। वही एक बार फिर उनका एक भोजपुरी सांग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। उनके इस सांग का नाम है नईहर के याद ताजा भईल। इसके साथ ही सांग में खेसारी ने बेहतरीन डांस किया है। सांग को अप्रैल महीने में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक इस सांग पर 96 लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

खेसारी के साथ इस सांग को अंतरा सिंह प्रियंका ने भी गाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सावन के इस पवित्र माह के पहले सोमवार को ही खेसारी लाल यादव का सांग बलम रील बना लेना रिलीज किया था। सांग को रिलीज होते ही कुछ ही देर में 7 लाख व्यूज प्राप्त हो गए थे। साथ ही उनके इस सांग को भी बाकी सांग्स की भांति बहुत प्यार किया जा रहा है।

मनोरंजन जगत में सपना चौधरी को हुए 15 साल, लेकिन अभी भी कर रही है संघर्ष

मोनालिसा ने फैंस को अनोखे अंदाज में दी गुड न्यूज़, ख़ुशी से झूम उठे फैंस

क्रिसमस के मौके पर आमिर खान से टकराएंगे मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मचेगा जबरदस्त धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -