एक बार फिर इंटरनेट पर छाए पवन सिंह, इस नए गाने ने मचाया धमाल
एक बार फिर इंटरनेट पर छाए पवन सिंह, इस नए गाने ने मचाया धमाल
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार और गायक पवन सिंह तथा सुपर गर्ल चांदनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर 'नजरिया ना लागे' गाने में दिखाई दे रही है। कल ही रिलीज हुए इस सांग ने भारी तहलका मचा दिया है। सांग में चांदनी सिंह पवन सिंह से काली साड़ी की मांग करती दिखाई दे रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है तथा लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दे कि ये गाना कल ही रिलीज हुआ है तथा इसपर अब तक 15 लाख के पार व्यूज पहुंच गए हैं। मतलब की सांग को अब तक 1,585,813 बार से अधिक बार देखा जा चुका है। इससे पूर्व भी पवन तथा चांदनी अपने सांग्स से फैंस का बहुत मनोरंजन कर चुके हैं, इस बार का उनका यह सांग एकदम अलग और नया है। गाना 'नजरिया ना लागे' पी आर ए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस सांग को स्वयं पवन सिंह ने गाया है। 

वही सांग को लेकर पवन सिंह ने बताया कि सांग काफी जबरदस्त और पति-पत्नी के बीच के संवाद पर बनाया गया है। साथ ही सांग में पति-पत्नी के बीच की हेल्दी केमेस्ट्री दिखाई देगी। पवन सिंह ने आगे बताया कि चांदनी सिंह के साथ एक लंबे समय के पश्चात् काम किया है, वो शानदार कलाकार हैं। वहीं, चांदनी ने भी गाने और पवन सिंह की खूब प्रशंसा की तथा कहा कि पवन सिंह शानदार कलाकार हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह के किसी गाने ने इतनी धूम मचाई हो आए दिन उनके गाने रिलीज के साथ ही छा जाते है।

अपनी इस फिल्म में अनोखे अंदाज़ में नज़र आएँगे विजय

जयम रवि जुलाई में निर्देशक कल्याण के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू

मिमिक्री दयानंद थ्रिलर फिल्म बनाने की बना रहे है योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -