इंटरनेट पर वायरल हुआ 'नाच रे पतरकी', मिले लाखों व्‍यूज़
इंटरनेट पर वायरल हुआ 'नाच रे पतरकी', मिले लाखों व्‍यूज़
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक अरविंद अकेला कल्लू एवं नेहा सिंह का एक सांग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। 'नाच रे पतरकी' नाम के इस सांग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। यह सांग 26 नवंबर को रिलीज हुआ था। इसे अबतक 2 मिलियन से अधिक व्‍यूज़ प्राप्त हो चुके हैं। वहीं 65 हज़ार लोगों ने इसे लाइक किया है। 

'नाच रे पतरकी' को अरविंद अकेला एवं शिल्पी राज ने गाया है। इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है वहीं लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे है। यह सांग 'सरेगामा हम भोजपूरी' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में रिलीज किया गया है। इस सांग का डायरेक्शन गोल्डी- बॉबी ने किया है निर्माता मनोज मिश्रा हैं। सांग के वीडियो में अरविंद अकेला के साथ नेहा सिंह जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं। प्रशंसकों को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। शायद यही कारण है कि इस सांग के म्यूजिक वीडियो को इतने व्‍यूज़ प्राप्त हुए हैं।

वही इससे पहले अरविंद अकेला कल्लू का 'ए प्यार करेलु' सुपरहिट हुआ था। इस सांग में उनके साथ अंतरा सिंह दिखाई दी थीं। 'ए प्यार करेलु' को यूट्यूब में 6 लाख 15 हज़ार से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके है। बहरहाल, बात यदि अरविंद अकेला कल्लू के वर्कफ्रंट की करे तो उनके पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स है। इसमें उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्स फिल्म 'रेस' बताया जा रहा है। इस फिल्म में वो विक्रांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देने वाले है।

अक्षरा ने लूटी पार्टी की महफिल, नथुनिया ने जीता लोगों का दिल

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना, वीडियो ने लूटा फैंस का दिल

मोनालिसा ने शेयर की ऐसी तस्वीरें कि चौंके फैंस, बोले- ये क्या हो गया है आपको...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -