सुपरहिट हुआ अरविंद अकेला और अंतरा सिंह का ये बेहतरीन गाना, मिले लाखों व्यूज
सुपरहिट हुआ अरविंद अकेला और अंतरा सिंह का ये बेहतरीन गाना, मिले लाखों व्यूज
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर और गायक अरविंद अकेला कल्लू का एक सांग इंटरनेट पर छाया हुआ है। 'ए प्यार करेलु' नाम का यह सांग प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सांग को 6 लाख 15 हज़ार से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके है। सांग के वीडियो में अरविंद अकेला एवं अंतरा सिंह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

प्रशंसकों को दोनों का यह अवतार बहुत पसंद आ रहा है। दोनों की शानदार केमेस्ट्री ने सभी ऑडियंस को दीवाना बना दिया है। सांग में दोनो कलाकार कई अलग-अलग गैटअप में दिखाई दे रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को अबतक 26 हज़ार से अधिक बार लाइक किया गया है। इस सांग को अरविंद अकेला कल्लू एवं अंतरा सिंह ने ही गाया है।

वही 'ए प्यार करेलु' सांग के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे है। इस सांग का संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। यह सांग 'आदिशक्ति फिल्म्स' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में रिलीज किया गया है। इस सांग के मेकर मनोज मिश्रा हैं। इससे पूर्व अरविंद अकेला ने एक रील साझा की थी जिसमें वह दुबई में अपने मित्र समर सिंह के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में वो उन्हीं के सांग ‘बचपन का प्यार 55 तक चलेगा’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे। 

VIDEO: निरहुआ को छोड़ एक्टर के भाई संग रोमांस करती नजर आई आम्रपाली दुबे, हैरान हुए फैंस

अक्षरा सिंह ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, समंदर किनारे लगाई आग

वायरल हुआ खेसारी लाल का मजेदार वीडियो, कोचिंग सेंटर में अनोखे तरीके से पढ़ाते हुए आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -