रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया अंकुश राजा का नया गाना '4 बजे भोर ले नाचत रह'
रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया अंकुश राजा का नया गाना '4 बजे भोर ले नाचत रह'
Share:

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता एवं गायक अंकुश राजा का नया गाना '4 बजे भोर ले नाचत रह' रिलीज होते ही इंटरनेट पर पर छा गया है। प्रशंसकों को यह म्यूजिक वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इसमें अंकुश राजा के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रहीं हैं। प्रशंसक दोनों की कैमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

वही  '4 बजे भोर ले नाचत रह' को  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। प्रशंसकों को ये सांग इतना पसंद आ रहा है कि 2 दिन में ये अबतक 18 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 48 हज़ार लाइक्स प्राप्त हुए हैं। इस सांग में अंकुश राजा का दबंग अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। वे आकांक्षा को बंदूक की नोक पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अंकुश भी उनके साथ ठुमके लगा रहे हैं। 

वही हर बार की भांति आकांक्षा इसमें भी अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं। सांग में उनके एक्सप्रेशन भी जबरदस्त हैं। इस सांग के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे है। वहीं अंकुश राजा शिल्पी राज ने यह गाना गाया है। इस सांग का संगीत छोटू रावत ने दिया है। वहीं इसका वीडियो रवि पंडित ने निर्देशित किया है तथा प्रोड्यूस रत्नाकर कुमार ने किया है। वही बात यदि कुश राजा के वर्कफ्रंट की करे तो हाल ही में उन्होंने काजल राघवानी के साथ फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें वो प्रथम बार अभिनेत्री के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए।

नुसरत जहां के आरोपों पर आई निखिल जैन की प्रतिक्रिया, बोले- अब भी करता हूं प्यार...

निरहुआ-आम्रपाली की नोकझोंक ने लूटा फैंस का दिल, VIDEO वायरल

बाला की फिल्म में नजर आएंगी साउथ की ये सुपरहिट जोड़ी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -