रिलीज के साथ ही छाया अक्षरा सिंह का ये गाना, तोड़े सारे रिकॉर्ड
रिलीज के साथ ही छाया अक्षरा सिंह का ये गाना, तोड़े सारे रिकॉर्ड
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस समय अपनी गायकी से भोजपुरी ऑडियंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनके सांग सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भोजपुरी सांग 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अक्षरा सिंह ने इसका पार्ट टू रिलीज किया है। 

वही इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उनके इस सांग को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। दो दिनों में इस सांग को 16 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं तथा ये तेजी से आगे बढ़ रहा है। यू-ट्यूब पर ये सांग टॉप सर्च में बना हुआ है। सांग के वीडियो में अक्षरा सिंह बहुत बेहतरीन लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में उन्होंने शानदार डांस भी किया है।

इस सांग को शिवम पंडित ने लिखा है तथा इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। रिलीज के पश्चात् से ही सांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि अक्षरा सिंह के सांग 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' के प्रथम भाग को भी बेहतरीन प्यार मिला था। उस सांग को 3 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त चुके हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह केवल अपने गाने ही नहीं बल्कि आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती है। 

जब स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी सपना चौधरी, फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि...

विश्वजीत चौधरी के नए गाने ने मचाई धूम, देंखे ये जबरदस्त वीडियो

कमल हासन और विजय सेतुपति इस फिल्म में साथ करेंगे काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -