पानी-पानी के बाद इंटरनेट पर छाया अक्षरा सिंह का ये बेहतरीन गाना
पानी-पानी के बाद इंटरनेट पर छाया अक्षरा सिंह का ये बेहतरीन गाना
Share:

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (akshara singh) का नया सांग 'बस येही खाती आरा जानी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। प्रशंसकों को यह म्यूजिक वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह बेहतरीन डांस कर रही हैं तथा सांग को आवाज भी उन्हीं ने दी है। प्रशंसकों को उनका यह अंदाज़ बहुत पसंद कर रहे हैं। 

वही सांग में अक्षरा सिंह बाइक चलती हुई दिखाई दे रही हैं। हर बार की भांति अक्षरा इसमें भी अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं। सांग में उनके हाव-भाव भी जबरदस्त हैं। इस सांग के लिरिक्स विष्णु विशेष ने लिखे है। गाने का संगीत रौशन ने दिया है। इसके कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं। यह सांग अक्षरा सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में रिलीज किया गया है। प्रशंसकों को ये सांग इतना पसंद आ रहा है कि 2 दिन में ये अबतक 15 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक्स प्राप्त हुए हैं।

वही 'बस येही खाती आरा जानी' गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी दर्शकों से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। बात यदि अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की करे तो हाल ही में उनका और खेसारी का हिपहॉप गाना 'पानी पानी' (Pani Pani) रिलीज हुआ था, जिसने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इसके लिए अक्षरा को ख़िताब भी दिया गया है। वो कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

क्या हो गया है मोनालिसा का ब्रेकअप? वीडियो शेयर कर खुद कही ये बात

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना, यहां देंखे VIDEO

पर्पल मिनी स्कर्ट में मोनालिसा ने गिराई बिजली, वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -