खेसारी-अंतरा की कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो
खेसारी-अंतरा की कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो
Share:

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का एक और सांग इंटरनेट पर छाया हुआ है। 'अखियां के कजरा' टाइटिल से रिलीज यह सांग सुपरहिट हो गया है। इस सांग के वीडियो में खेसारी शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल अभिनेत्री अंतरा सिंह प्रियंका के साथ दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसक दोनों की कैमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं।

वही इस सांग को खेसारी एवं शिल्पी राज ने गाया है। गाना 'अन्नपूर्णा फिल्म्स' के यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। अन्नपूर्णा फिल्म्स के लगभग 3 लाख 46 हज़ार सब्सक्राइबर हैं। खेसारी के इस सांग को अबतक 63 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, 2 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। 'अखियां के कजरा' के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन तथा म्यूजिक आर्यन देव ने दिया है। वहीं, इसके कंपोजर सुभाम तिवारी हैं। इस सांग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं तथा उनके डांस के दीवाने हो गये हैं। खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के अतिरिक्त डांस को लेकर भी जाने जाते हैं।

वही इससे पूर्व खेसारी लाल यादव का शिल्‍पी राघवानी के साथ 'देहिया में पेन बा' सांग प्रशंसकों को बहुत पसंद आया था। वहीं, दीपावली के अवसर पर खेसारी का 'रेड लिपस्टिक' सांग रिलीज हुआ था। इस सांग को लोगों ने एक दिन में 1 लाख 50 हजार से अधिक बार देखा था। इस सांग को खेसारी लाल एवं खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है, जबकि उनके साथ वीडियो में सुदीक्षा झा थीं। 

क्या शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं रानी चटर्जी? इस तस्वीर से हुआ खुलासा

कार के बोनट पर लेटकर मोनालिसा ने खिंचवाईं तस्वीरें, खूबसूरती ने किया फैंस को दीवाना

बादशाह के हिट सॉन्ग ‘पानी पानी’ के भोजपुरी वर्जन में नजर आएँगे खेसारी लाल और अक्षरा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -