रितेश पांडे के इस नए रैप सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिलें लाखों व्यूज
रितेश पांडे के इस नए रैप सॉन्ग ने मचाया धमाल, मिलें लाखों व्यूज
Share:

भोजपुरी जगत में तेजी से अपना स्थान बनाने वाले रितेश पांडे के सांग आए दिन वायरल होते रहते हैं। उनके सांग्स की दीवानगी इस कदर है कि उनका एक सांग भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे अधिक बार देखा जाने वाला सांग बन चुका है। अब उनका एक नया सांग तहलका मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'लाल साड़ी'। यह सांग रितेश पांडे के अन्य सांग्स से थोड़ा अलग है।

वही इस सांग में भोजपुरी लाइनों के साथ-साथ हिन्दी में रैप भी सम्मिलित किया गया है। इस सांग को रितेश पांडे तथा नेहा ओझा पर फिल्माया गया है। इस सांग के कंपोजर राहुल राजन हैं तथा राहुल झा ने कोरियोग्राफ किया है। रितेश पांडे द्वारा गाए गए इस सांग का म्यूजिक गोलू गगन ने दिया  है। यह सांग रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर इसे 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। रितेश पांडे भी इस सांग के वीडियो में बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं।

व्यूवरशिप की बात करें तो रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे अधिक बार देखा जाने वाला सांग दे चुके हैं। उनका सांग 'हेलो कौन' को यू-ट्यूब पर 673 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यह भोजपुरी सांग्स का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। अभिनेता पवन सिंह तथा खेसारी लाल यादव का भी कोई सांग इतने व्यूज नहीं बटोर पाया है।

अपनी हेल्थ को लेकर बोले राणा दग्गुबाती- मौत का था खतरा, सामंथा हुई भावुक

भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा का नया गाना हुआ लॉन्च, यहाँ देंखे वीडियो

खेसारीलाल यादव के नए गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -