कोलकाता में हुआ भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2018 का आयोजन
कोलकाता में हुआ भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2018 का आयोजन
Share:

हाल ही में कोलकाता में 'स्‍क्रीन एंड स्‍टेज भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2018' का आयोजन किया गया. शनिवार की शाम हुए इस अवार्ड नाईट में भोजपुरी के तमाम कलाकारों ने शिरकत की. एक के बाद एक बेहतरीन परफॉरमेंस से कलाकारों ने सबका दिल जीत लिया और वहां मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. भोजपुरी कलाकार आम्रपाली दूबे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव सहित कई जाने माने कलाकारों ने इस शाम को रंगीन बनाया.

बता दें कि 'स्‍क्रीन एंड स्‍टेज भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो 2018' का आयोजन कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में किया गया था, जिसमें बेस्ट एक्टर का खिताब खेसारीलाल यादव और बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड काजल राघवानी को हासिल हुआ. उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'मेहँदी लगाके रखना' के लिए मिला. आइए जानते हैं इसी कड़ी के दूसरे अवार्ड्स के बारे में. 

बेस्ट फिल्म - मेहंदी लगाके रखना.

बेस्ट एक्टर - खेशारीलाल यादव, फिल्म-मेहंदी लगा के रखना.

बेस्ट एक्ट्रेस - काजल राघानी, फिल्म-मेहंदी लगाके रखना.

बेस्ट पॉपुलर एक्टर - दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2

बेस्ट क्रिटिक फिल्म - निरहुआ हिंदुस्तानी-2

बेस्ट पापुलर एक्ट्रेस - आम्रपाली दुबे, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2

बेस्ट डायरेक्टर - मंजुल ठाकुर, फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी 2

बेस्ट प्रोड्यूसर - अभय सिन्हा, याशी फिल्म्स.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

भाईजान के लिए तोड़ दी प्रियंका ने 14 साल पुरानी कसम

चीन के बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा हैं ‘बाहुबली 2’ प्रदर्शन

कैटरीना कैफ की बहन ने कराया GQ मैगजीन के लिए फोटोशूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -