पवन सिंह के हिट गानों पर थिरकी अक्षरा, वीडियो वायरल
पवन सिंह के हिट गानों पर थिरकी अक्षरा, वीडियो वायरल
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह के बेहतरीन भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कई मूवीज में पवन सिंह की को-एक्ट्रेस रह चुकीं अक्षरा सिंह भी कम नहीं है। वह अपनी अदाओं का जादू अपने प्रशंसकों के ऊपर बिखेरती रहती हैं। वहीं भोजपुरी में अपने रैप गानों की वजह से भी वो चर्चा बटोर चुकी हैं। वही अब अक्षरा का एक वीडियो बहुत देखा जा रहा है। इस वीडियो में वो पवन सिंह के साथ उन्ही के हिट सांग्स पर डांस करती नजर आ रही हैं। हाल-फिलहाल ये दोनों बहुत वक़्त से ऑन स्क्रीन एक साथ नहीं दिखाई आए है। इसके बाद भी इनके सारे सांग्स हमेशा की भांति ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहे हैं। 

यशी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यू-ट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया यह वीडियो ओल्ड लग रहा है। क्योंकि बहुत दिनों से पवन सिंह तथा अक्षरा सिंह किसी भी मंच पर एक साथ दिखाई नहीं आए हैं। दोनों के मध्य हुई जबरदस्त अनबन के पश्चात् से ऑडियंस को यह जोड़ी नहीं दिखी है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह एवं अक्षरा सिंह की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता था, किन्तु दोनों के मध्य हुए विवाद के पश्चात् तहलका मचा देने वाली यह जोड़ी कभी एक साथ नजर नहीं आई।

वही यू-ट्यूब चैनल द्वारा इस वीडियो को 26 अक्टूबर 2020 को अपलोड किया गया है। इस वायरल वीडियो में अक्षरा अपने को-स्टार पवन सिंह के भोजपुरी हिट सांग्स पर तहलका मचाती दिखाई दे रही है। साथ में ही पवन सिंह भी इस लम्हें का लुत्फ़ उठाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री शानदार तथा दिल को खुश कर देनी वाली है। शायद इसी वजह से यह वीडियो भी सुर्खिया बटोर रहा है।

खेसारी लाल के इस गाने ने चुनावी सीजन में मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल

यू-ट्यूब पर पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 340 मिलियन से अधिक व्यूज

विशाखापट्टनम में होगी फिल्म पुष्पा की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -