भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका के साथ हुआ बड़ा हादसा, हॉस्पिटल में भर्ती
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका के साथ हुआ बड़ा हादसा, हॉस्पिटल में भर्ती
Share:

भोजपुरी फिल्मो का एक जाना पहचाना नाम हम बात कर रहे है अभिनेत्री प्रियंका महाराज के बारे में जो के एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है. जी हां, बता दे कि, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका महाराज पिछले दिनों मुंबई में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. अभी वह अस्पताल में भर्ती है उनके चाहने वाले उनके लिए दिल से दुआए कर रहे है.

अस्पताल के डाक्टरों ने अपने एक बयान में कहा है कि, एक्ट्रेस प्रियंका महाराज को इस हादसे के कारण सिर में सात टांके लगे हैं. फैंस फेसबुक पर उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं. बता दे कि एक्ट्रेस प्रियंका महाराज जो के पटना की रहने वाली हैं. वह अब तक चार फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं.

उनके साथ में हुए इस हादसे कि खबर लगते ही भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग प्रियंका से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. उनमें से किसी ने प्रियंका की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की, जिसके बाद उनके हादसे की खबर सामने आई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रियंका रविवार को सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. प्रियंका सड़क पर गिर गईं और उनका सिर फट गया. लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया.
 
  

'टाइगर जिंदा है' से पहले फड़फड़ाया उसका 'सीक्वल'...

'मान्यता' तेरे ये मस्त-मस्त दो नैन लोगों के दिल का ले गए चैन...

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -