मोनालिसा ने फ्लाइट में लगाए जमकर ठुमके, वीडियो देख फ़िदा हुए फैंस
मोनालिसा ने फ्लाइट में लगाए जमकर ठुमके, वीडियो देख फ़िदा हुए फैंस
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत और टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। मोनालिसा आए दिन इंस्टाग्राम पर बिकनी लुक से लेकर साड़ी तक में अपनी तस्वीरें तथा ग्लैमरस वीडियो साझा करती रहती हैं। वही हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फ्लाइट में डांस करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वही इस वीडियो में मोनालिसा ने स्लीवलेस सलवार सूट पहन रखा है तथा कांटा लगा सांग पर डांस कर रही हैं। फ्लाइट में डांस का बेहतरीन अंदाज प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा 'कांटा लगा' सांग पर डांस करते हुए बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर साझा इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज तथा लाइक्स आ चुके हैं। प्रशंसक मोनालिसा के फ्लाइट में डांस करते हुए इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि मोनालिसा इन दिनों प्रशंसकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वह कभी अपने डांस वीडियो तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मोनालिसा अब अपने नए शो अनकही दास्तान को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो के प्रोमो ने प्रशंसकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा निरंतर सुर्खियां बटौर रही हैं।

बच्चों को कभी लोरी नहीं सुनाते सैफ, द कपिल शर्मा शो में किया चौकाने वाला खुलासा

कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है नंदिनी राय

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 170 kmph से दौड़ी केंद्रीय मंत्री की कार, बोले- 'छोटे प्लेन भी उतार सकते हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -