झुग्गियों में बीता इस मशहूर सुपरस्टार का बचपन, ऐसे चमकी किस्मत
झुग्गियों में बीता इस मशहूर सुपरस्टार का बचपन, ऐसे चमकी किस्मत
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिनेश लाल यादव मूल तौर पर उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। निरहुआ का बचपन झुग्गियों में गुजरा था। आज वह भोजपुरी फिल्मों के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के पिता कोलकाता स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। उन्हें सिर्फ 3500 रुपए वेतन मिलता था। इससे वह परिवारों के 7 सदस्यों का पेट पालते थे। कमाई के लिए बाद में निरहुआ के पिता उन्हें तथा उनके भाई को लेकर कोलकाता चले गए थे। यहां दोनों भाई झुग्गी में रहा करते थे। वहीं, उनकी मम्मी एवं बहनें गांव में रहते थे। वर्ष 1997 में वापस अपने पिता एवं भाई के साथ गांव लौट आए थे।  

निरहुआ बचपन में भैंस के पीठ पर घंटों बैठकर गाना गाया करते थे। दरअसल वह अपने चचरे भाई विजय लाल यादव से बहुत प्रभावित थे। वह प्रख्यात बिरहा गायक हैं। निरहुआ को पहचान भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से मिली थी। वहीं, फिल्मी करियर का आरम्भ उन्होंने वर्ष 2008 में भोजपुरी फिल्म "निरहुआ रिक्शावाला” के साथ किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी थे। निरहुआ वर्ष 2000 से शादीशुदा हैं तथा वो दो बेटों के पिता हैं। निरहुआ की पत्‍नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी ने बताया था कि वर्ष 2000 में हमने निरहुआ की शादी करवाई थी। दिनेश लाल यादव के दो बच्चे हैं एक का नाम आदित्य यादव एवं दूसरे का नाम- अमित यादव है! तथा वह अभी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। निरहुआ ने सबसे अधिक फिल्में आम्रपाली दुबे के साथ की है।

उर्फी जावेद को पड़ा जोरदार मुक्का! हालत देख घबराए फैंस

फिर विवादों में घिरा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', जानिए वजह

बजट में कम किए गए मोबाइल से लेकर टीवी तक के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -