भीमा-कोरेगांव मामला: गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबडे ने किया सरेंडर
भीमा-कोरेगांव मामला: गौतम नवलखा और आनंद तेलतुंबडे ने किया सरेंडर
Share:

मुंबई: एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी आनंद तेलतुंबडे सरेंडर करने के लिए आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के दफ्तर पहुंचे। उनके वकील मिहिर देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलतुंबडे सरेंडर करने के लिए एनआईए के दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित दफ्तर पहुंचे। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा ने वर्ष 2018 के भीमा कोरेगांव केस में NIA के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 

इस वर्ष 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आनंद तेलतुंबडे और सह-अभियुक्त और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा की गिरफ्तारी की अग्रिम जमानत याचिका ठुकराते हुए उन्हें जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। माओवादियों से संबंध के इल्जाम में तेलतुंबडे और कई अन्य नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इन कार्यकर्ताओं को शुरूआत में कोरेगांव-भीमा में भड़की हिंसा के बाद पुणे पुलिस ने अरेस्ट किया था।

पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद की बैठक में भड़काने वाले भाषण और बयान दिए थे जिसके अगले दिन हिंसा भड़की थी। पुलिस ने कहा कि वे प्रतिबंधित माओवादी संगठनों  के सक्रिय सदस्य हैं। इसके बाद यह मामला जांच के लिए  एनआईए को सौंप दिया गया था।

क्या वाकई महिलाओं के जनधन खातों में जमा राशि वापस ले लेगी सरकार? जानें सच

ओपेक प्लस के इस फैसले ने कच्चे तेल के दाम को बुरी तरह गिरने से बचाया

कोरोना के चलते दवाओं की मांग बढ़ी, जानें कैसे चल रहा है उत्पादन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -