भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- 5 दिन में दिखा देंगे कि हमसे बड़ा संगठन कोई नहीं
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- 5 दिन में दिखा देंगे कि हमसे बड़ा संगठन कोई नहीं
Share:

लखनऊ: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा है कि भगत सिंह अगर सेफ जगह देखते तो देश आजाद नहीं होता। हम यहां आए हैं। केवल 5 दिन में दिखाएंगे कि हमसे बड़ा संगठन किसी का नहीं है। यह गोरखनाथ की धरती है। हम यहीं रहेंगे, इसे छोड़ेंगे नहीं। चंद्रशेखर सोमवार को यहां गोरखपुर में प्रेस कर्मियों से बात कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार लगता है। प्रियंका के परिवार वाले चार बार उनसे मिले, मगर न्याय नहीं मिला। विवि में मरी प्रियंका के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी लगा दी। उसकी CBI जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका की विभागाध्यक्ष जो हैं वह सीएम योगी की करीबी हैं लिहाजा पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया।

चंद्रशेखर ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर गरीबों का हक मारने, सरकारी जमीन का मुआवजा लेने तथा कई अन्य गंभीर इल्जाम लगाए। उन्होंने कहा कि यहां लोगों पर फर्जी NSA लगाया जाता है। इसका भुक्तभोगी मैं भी हूँ।

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

'जो अपनी माँ का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा..', नामांकन भरने के बाद सिद्धू पर बरसे मजीठिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -