भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, हवालात में बिगड़ी हालत
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार, हवालात में बिगड़ी हालत
Share:

सहारनपुर: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल्ली जाते समय मंगलवार को देवबंद कोतवाली में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए सभी लोगों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

खाद्य तेलों पर नजर आया अंतराष्ट्रीय बाजार का असर, दामों में आई गिरावट

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रशेखर और उनके समर्थकों को देवबंद के कासिमपुर ग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की तबियत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। 

डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 69.99 तक पहुंचा रुपया

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी ने बताया है कि चंद्रशेखर को किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। डॉ. सोढ़ी ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि चंद्रशेखर को कहां और कौन चिकित्सा सहायता दे रहा है। सहारनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने कहा है कि चंद्रशेखर अपने ढाई-तीन सौ समर्थकों के साथ जुलूस की तरह दिल्ली जाने के प्रयास में थे। उन्होंने इसके लिये जिला प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली थी।

खबरें और भी:-

 

शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग तो निफ्टी में भी नजर आई तेजी

यहां से हर माह कमाएं 62 हजार रु, 100 से अधिक मैनेजर पोस्ट खाली

वेतन 1,12,400 रु, दिल्ली में निकली सरकारी नौकरियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -