भाजपा कर रही शत्रुघ्न के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
भाजपा कर रही शत्रुघ्न के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
Share:

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली हार के बाद अब पार्टी में मंथन का दौर है। पार्टी में भाजपा के खिलाफ टिप्पणियां करने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य नेताओं पर कार्रवाई के लिए रणनीति बनना प्रारंभ कर दिया गया है। तो दूसरी ओर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं में काफी चर्चा हुई। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान पार्टी से ही है।

पार्टी की पहचान उनसे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब गाड़ी चलती है और कुत्ता उसके नीचे चलता है, कुत्ता समझता है गाड़ी उसी के भरोसे चल रही है। मगर पार्टी किसी भी एक व्यक्ति के बल पर नहीं चलती है। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद भाजपा नेता और पटना साहिब से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना में नीतिश कुमार और लालू प्रसाद यादव से मिले। 

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भेंट कर उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं ने आपस में काफी चर्चा की। हालांकि नीतिश से अपनी भेंट को उन्होंने निजी कहा मगर दोनों ही नेताओं लालू प्रसाद यादव और नीतिश की उन्होंने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन की शानदार जीत पर नीतिश से मिलने पहुंचे हैं। 

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार एक सफल मुख्यमंत्री हैं। जिसके अनुसार नीतिश कुमार के कार्य काफी बेहतर होते हैं। । मगर चुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में हार को लेकर चर्चा होना चाहिए और हार के कारणों का पता लगाने के साथ ही जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी सांसद शत्रुघ्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

शत्रुघ्न ने कहा कि उन्हें विश्वास ही है कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। माना जा रहा है कि मोदी कैंपेन को लेकर चुनाव में साजिश की गई थी जिसमें भाजपा के कुछ नेता भी शामिल थे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट कर कहा कि बिहारी और बाहरी वाला मसला सदैव के लिए सुलझ गया। उन्होंने विजयी मित्रों को शुभकामना दी उन्होंने कहा कि लोगों से आत्मंथन करने की उन्होंने अपील की है। जिसके नतीजे साफतौर पर सामने आ रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -