वायरल हुआ भारती सिंह का नया वीडियो, ट्रोलर्स बोले- 'फिर से गांजा फूंका है'
वायरल हुआ भारती सिंह का नया वीडियो, ट्रोलर्स बोले- 'फिर से गांजा फूंका है'
Share:

कॉमेडियन भारती सिंह को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनकी कॉमेडी से लोग बड़े खुश हो जाते हैं और यही वजह है कि आज के समय में भारती कॉमेडियन क्वीन कहलाती हैं। वैसे भारती को हमेशा ही मस्ती मजाक के मूड में देखा जाता है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रास्ते में पैपराजी ने भारती को घेर लिया और उसके बाद भारती ने कैमरे के सामने कॉमेडी मूड में खूब मस्ती की। अब उसी दौरान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। जैसे ही भारती का यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में भारती कॉमेडी मूड में आ गई और कैमरे की तरफ आगे बढ़कर जोर-जोर से हंसने लगी। वहीं भारती ने आस-पास खड़े सभी लोगों को भी खूब हंसाया। इस दौरान भारती फोटोग्राफर्स के साथ बात करती भी नजर आई। अब भारती को उनकी इन्ही हरकतों की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उनका वीडियो देखकर लिखा है- 'इसने फिर गांजा फूंका है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- 'आज भी नशा किया है क्या,यह तो मजाक है लेकिन वह बहुत एंटरटेनिंग हैं।'

इसी के साथ एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है, 'हमेशा नशे में रहती है।' वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया के घर पर NCB ने छापेमारी की थी। उस दौरान एनसीबी को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था और भारती और हर्ष ने गांजा लेने की बात कुबूल भी की थी।

पवित्रा पुनिया को सामने देख ख़ुशी से झूम उठे एजाज, किया ऐलान-ए-इश्क

राजीव लक्ष्‍मण ने डिलीट की रिया चक्रवर्ती संग वाली तस्वीरें और दी यह सफाई

रुबीना दिलैक की बहन ने दिया मां का सन्देश, कहा- जैसे शेरनी दहाड़ लगाती हैं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -