12 दिन के बच्चे को छोड़कर शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'मैं बहुत रोई लेकिन...'
12 दिन के बच्चे को छोड़कर शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'मैं बहुत रोई लेकिन...'
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की प्रेग्नेंसी ने कई मिथ एवं स्टीरियोटाइप तोड़े हैं। अब बच्चा होने के पश्चात् भी भारती सिंह महिलाओं को प्रेरित करना नहीं छोड़ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के 12 दिन पश्चात् ही भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। भारती को शुक्रवार के दिन रियलिटी शो हुनरबाज के सेट के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। 

वही पैपराजी से चर्चा करते हुए भारती सिंह (Bharti Singh) ने कहा कि वे बहुत रोई हैं। घर पर छोटे बच्चे को अकेला छोड़ने के कारण भारती दुखी हैं। लेकिन भारती ने ये भी कहा कि काम से समझौता नहीं किया जा सकता। भारती सिंह ने कहा- आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी और... मगर काम काम है। मानना पड़ेगा काम को लेकर भारती सिंह के जज्बे को सलाम है। भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम किया है। हॉस्पिटल में एडमिट होने से 1 दिन पहले तक वे काम कर रही थीं। 

वही इस के चलते भारती ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर भी प्रतिक्रिया दी। भारती ने कहा- दोनों को बहुत बहुत बधाई। हमें बुलाया था मगर हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए। ध्यान हो, 14 अप्रैल के बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रणबीर कपूर तथा आलिया भट्ट की शादी हुई है। ये शादी केवल 50 मेहमानों की उपस्थिति में हुई। सोशल मीडिया पर बस रणबीर एवं आलिया की ही शादी की चर्चा है। 

12 दिन के बच्चे को छोड़कर शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'मैं बहुत रोई लेकिन...'

पिता संग कपिल शर्मा के शो में पहुंचे शाहिद कपूर, पोते जैन को लेकर कही ये बात

'आपके जकात के पैसे से घबराता है हिंदुत्व ..', हिन्दुओं के खिलाफ मुस्लिमों को भड़काकर पैसे जुटा रहा इस्लामी संगठन PFI

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -