भारती सिंह ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक, फिर लगाया यह आरोप
भारती सिंह ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक, फिर लगाया यह आरोप
Share:

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष अब जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में आप सभी इन दिनों भारती को कपिल के शो में देख रहे होंगे। वैसे बीते दिनों ही एनसीबी ने भारती के घर छापेमारी की थी और इस दौरान उन्हें 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उसके बाद पूछताछ में भारती ने सब कुछ कबूल भी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब भारती सिंह एक बार फिर कपिल शर्मा शो में दिखीं और इस दौरान उन्होंने शो में सिंगर नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाया।

मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा का ये एपिसोड भारती की गिरफ्तारी से पहले शूट हुआ था और उनकी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद इसे टेलिकास्ट किया गया था। शो में भारती सिंह जज हिमेश रेश्मिया, विशाल ददलानी समेत आदित्य नारायण का स्वागत कर रही थी और इस दौरान उन्होंने नेहा कक्क्ड़ की हाइट का मजाक उड़ाया। उन्होंने पहले तो हिमेश, विशाल समेत आदित्य से पूछा, "आप इंडियल आइडल से आये है वो लड़की कहाँ है? नेहा कक्कड़?"

उसके बाद उन्होंने अपने पास पड़े केले में नेहा को ढूढ़ने की एक्टिंग की। वहीं फिर आदित्य नारायण ने भारती को याद दिलाया कि उनकी अभी शादी हुई है। इस पर भारती ने तंज कसते हुए कहा, "हां, मैंने सोशल मीडिया पर उनके कमरे की वीडियो देखी थी जिसे फूलों से सजाया गया था।" उसके बाद भारती ने कहा कि, 'वो अपने पति के साथ मिलकर मेरी और मेरे पति हर्ष की एंकरिंग जॉब छीनने की कोशिश कर रही हैं।' वैसे इस तरह काफी समय तक भारती ने नेहा कक्कड़ के मजे लिए। फिलहाल यह देखना होगा कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद वह कपिल के शो में आती हैं या नहीं।।।?

हिना से लेकर सुरभि चंदना तक ने अपने नाम किये Gold Glam & Style Awards 2020

जेल से बाहर आते ही भारती सिंह ने किया पहला पोस्ट

खट्टर सरकार किसानों को दिल्ली की ओर मार्च करने से क्यों रोक रही है: कैप्टन अमरिंदर सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -