भारती सिंह ने सबके सामने उड़ाया सलमान खान का मजाक, कह डाली ये बड़ी बात
भारती सिंह ने सबके सामने उड़ाया सलमान खान का मजाक, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले अगले सप्ताह होने वाला है। शनिवार को वीकेंड का वार में बिग बॉस में मनोरंजन का डोज डबल हो गया। शो में मिथुन चक्रवर्ती, भारती सिंह तथा हर्ष लिंबाचिया आए थे। जिनके साथ सलमान खान ने स्टेज पर काफी सारी मस्ती की। भारती एवं हर्ष जब भी स्टेज पर आते हैं तब ऐसा होता ही नहीं है कि कोई भी हंसी से लोट-पोट ना हो। बिग बॉस के वीकेंड के वार में भी ये ही हुआ।

वही भारती सिंह एवं हर्ष लिम्बाचिया अपने शो हुनरबाज को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस में आए थे। दोनों इस शो को होस्ट कर रहे हैं। हुनरबाज को मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर तथा परिणीति चोपड़ा जज कर रहे हैं। प्रमोशन के चलते भारती से सलमान खान से ऐसा प्रश्न पूछा कि हर कोई हैरान रह गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही जब भारती एवं हर्ष अपने शो के प्रमोशन के लिए आए तो सलमान खान बोलते हैं कि ये दोनों हर स्थान पर मिल जाते हैं। सलमान बोलते हैं कि सब जगह हैं ये लोग। ओमनीप्रिसेंट हैं। सलमान की इस बात पर भारती प्रतिक्रिया देती हैं। वह बोलती हैं कि पहली बार देखा है कि इतने बड़े अभिनेता हम लोगों से जैलेस हो रहे हैं। सलमान खान की फीस को लेकर टांग खिंचाई करते हुए भारती बोलती हैं कि सर हमारे चेक पर केवल 5 जीरो होते हैं तथा आपके चेक पर 15 से अधिक होते हैं। भारती की बात में हर्ष एड करते हुए बोलते हैं कि सर के चेक से बाहर जा रहे होते हैं जीरो। वही भारती सिंह बाद में सलमान खान के हार्डवर्क की प्रशंसा करती हैं। वह बोलती हैं कि सलमान पूरे वीकेंड के वार के एपिसोड में खड़े रहते हैं। उन जजेस की भांति नहीं जो बैठकर शो एंजॉय करते हैं। इस बात का मजाक उड़ाते हुए भारती बोलती हैं कि सलमान खान को खड़े होने की इतनी आदत हो गई है कि वह जब सोते हैं तब भी खड़े रहते हैं।

कुंडली भाग्य की अदाकारा ने रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

उर्फी बनी श्रीवल्ली तो बोले यूजर- "फटा हुआ ब्लाउज पहन लेने से कोई एक्ट्रेस...."

‘हुनरबाज' शो को लेकर परिणीति चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -