Oo Antava पर मिथुन चक्रवर्ती संग भारती सिंह ने बनाया वीडियो, बोलीं- 'आप तो बस एक जरिया हो...'
Oo Antava पर मिथुन चक्रवर्ती संग भारती सिंह ने बनाया वीडियो, बोलीं- 'आप तो बस एक जरिया हो...'
Share:

टीवी जगत के चर्चित रियलिटी शो हुनरबाज इन दिनों टेलीविज़न पर छाया हुआ है। इस शो में भारतभर से लोग अपनी प्रतिभा दिखाने आते हैं। इस शो को परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती तथा करण जौहर जज कर रहे हैं। वहीं भारती सिंह एवं उनके हस्बैंड हर्ष लिम्बाचिया शो के होस्ट हैं। अब भारती सिंह होस्ट हैं तो मस्ती तो होनी ही है।

वही भारती अक्सर जजों तथा प्रतियोगियों को छेड़ती तथा उनके साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। ये इंस्टाग्राम का जमाना है तथा हर कोई इंस्टा पर रील्स बनाने में लगा हुआ है। तो बस फिर भारती सिंह कैसे पीछे रह सकती हैं। भारती ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक इंस्टा रील वीडियो बनाई है। इस वीडियो में भारती, मिथुन को छेड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, भारती सिंह ने इस इंस्टा रील को बेचने की योजना भी बना ली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही भारती सिंह ने मिथुन चक्रवती के साथ मूवी 'पुष्पा: द राइज' के सांग Oo Antava पर रील बनाई है। इस आइटम सॉन्ग में सामंथा रुथ प्रभु ने बेहतरीन परफॉरमेंस दी है। इस वक़्त पुष्पा का फीवर हर किसी पर चढ़ा हुआ है। ऐसे में भारती सिंह ने भी लगे हाथ रील बना डाली और फिर निर्माताओं से इसे 15 लाख रुपये में बेचने का सौदा भी कर लिया। भारती सिंह का यह वीडियो रफ़्तार से वायरल हो रहा है। वीडियो बनाते वक़्त भारती सिंह, मिथुन दा को छेड़ती हैं। मिथुन अचानक भारती को स्वयं से चिपकता देख हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को बनाने के पश्चात् भारती, मिथुन से बोलती हैं कि आप मेरे लिए रूपये कमाने का माध्यम हो। अब इस वीडियो से मैं पैसे कमाउंगी। तत्पश्चात, भारती किसी को फोन करती हैं तथा बोलती हैं कि हां जी सर वो जो मिथुन सर के साथ रील बनाई है उसके 15 लाख रुपए। वही भारती के इस वीडियो को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

अगले प्रोजेक्ट में नजर आएगा मनीष पॉल का नया अवतार, सामने आई नई तस्वीर

VIDEO: दिव्यांका त्रिपाठी पर अचानक कौवे ने किया हमला, और फिर...

फैजल खान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर हैरान हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -