इस मशहूर कपल से पुलिस ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला?
इस मशहूर कपल से पुलिस ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला?
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडीयन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारती और हर्ष को पुलिस ने बुलाया है। दोनों ही डरे हुए हैं तथा घबराए हुए भी। भारती, हर्ष से पूछ रही हैं कि उन्होंने कोई गाड़ी चलाते हुए कोई सिग्नल तो नहीं तोड़ा? किसी की गाड़ी तो नहीं ठोकी? किसी पर हाथ तो नहीं उठाया? हर्ष स्वयं को क्लीन दिखाते हुए बोलते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। और इधर, मुंबई पुलिस की 'आता माझी सटकली' है। 

आपको बता दे कि मुंबई पुलिस से भारती एवं हर्ष का सामना हो चुका है। तथा दोनों को किसी जुर्म के लिए नहीं, बल्कि उनके शो 'उमंग 2022' को होस्ट करने के लिए बुलाया गया है। इस शो में मुंबई पुलिस ने कई स्टार्स को आमंत्रित किया था। भारती और हर्ष ने मिलकर सभी स्टार्स के साथ मस्ती, मजाक तथा मजेदार प्रैंक्स किए। हमेशा की भांति भारती सिंह अपने टाइमली पंचेज को बेहिसाब और मजाकिया अंदाज में मारती दिखाई दी। 

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'उमंग 2022' के बिहाइंड द सीन्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होस्ट करने की तैयारियों से लेकर फीमेल कॉप से दोनों परिचय कराते दिखाई दिए। बीच-बीच में दोनों ने कई जिफ्स एवं मीम्स भी डाले हुए थे, जिससे वीडियो में मनोरंजन का एक्स्ट्रा मसाला डाला जा सके। सबसे पहले भारती एवं हर्ष की मुलाकात अक्षय कुमार के साथ स्टेज पर होती है। अक्षय कुमार संग चर्चा के बाद दोनों टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और मुंबई पुलिस संग मजाकिया अंदाज में भी दिखाई देते हैं। वही सबसे अधिक खुशी भारती सिंह को शाहरुख खान संग स्टेज साझा करके मिली। स्टेज पर भारती ने शाहरुख संग 'आंखों में तेरी' गाने पर डांस भी किया। शाहरुख के गाल पर पड़े डिंपल का मगर भारती मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटीं। वाकई बोलना पड़ेगा, दोनों की नटखट केमिस्ट्री बहुत खूब दिखाई दी। 9-10 घंटे काम करने के पश्चात् भारती सिंह थोड़ी थकी हुईं भी दिखाई दी। सीधे पैर के शूज की इलास्टिक उनके पैर में टाइट हो गई थी। पैर में अधिक देर खड़े होने के कारण सूजन आ गई थी, मगर भारती सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। भूख तक को नजरअंदाज करते हुए भारती सिंह शो को होस्ट करती रहीं। 

दिल्ली के थानों में CCTV प्रणाली में ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं- पुलिस ने हाई कोर्ट में बताया

आपने नहीं होगा TV की भोली भाली 'अनुपमा' का ये अवतार, देखकर लगेगा झटका

'एक्स पति का पैसा नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना गलत बात है', इस एक्ट्रेस पर उर्फी ने बोला जमकर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -