कीकू शारदा संग मस्ती करते नजर आईं भारती सिंह, शेयर किया वीडियो
कीकू शारदा संग मस्ती करते नजर आईं भारती सिंह, शेयर किया वीडियो
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाली भारती सिंह बीते दिनों ही ड्रग्स केस में फंसी थी। जी हाँ, बीते दिनों ही उनके घर एनसीबी ने छापा मारा था और उसके बाद उन्हें ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। वैसे उसी के बाद से लगातार उनको लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही थीं। काफी समय से खबरों में यह बताया जा रहा था कि 'द कपिल शर्मा शो' के मेकर्स ने भारती सिंह की छुट्टी कर दी है और उन्हें रातों-रात शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक यह सच नहीं है। आप देख सकते हैं भारती सिंह अभी भी 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा हैं और इस बात का सबूत उनका नया वीडियो है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कीकू शारदा के साथ एक गाने पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में भारती सिंह एक पंजाबी गाने पर कीकू शारदा का गला दबाती नजर आ रही हैं।

वैसे भारती सिंह को उनके पुराने अंदाज में देखा जा सकता है वह बहुत अच्छी लग रहीं हैं। आप जानते ही होंगे भारती सिंह और कपिल शर्मा के बीच काफी अच्छा रिश्ता है और दोनों एक दूजे के दुःख सुख में साथ रहे हैं । जिस समय भारती सिंह पंजाब में स्ट्रगल करती थीं, तब कपिल शर्मा भी इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश कर रहे थे। उसी के बाद से दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता बन गया जो आज भी निभाया जा रहा है।

सेबी ने कंपनियों के लिए न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग मानदंडों को फिर से किया तैयार

क्या नए साल में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष ? 5 राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

सेबी ने एमएफ प्रायोजकों के लिए लाभप्रदता मानदंडों में दी ढील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -