माँ बनी कॉमेडियन भारती सिंह लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश
माँ बनी कॉमेडियन भारती सिंह लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश
Share:

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) अब माँ बन चुकीं हैं। जी हाँ, उनके और हर्ष लिम्बचिया के घर नन्हा मेहमान आ गया है। बीते रविवार को भारती सिंह (Bharti Singh Becomes Mother) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। आप सभी को बता दें कि 3 दिसंबस, 2017 को हर्ष और भारती ने शादी की थी और साल 2022 में ये मशहूर कपल मम्मी-पापा बन गया है। आप सभी को बता दें कि डिलीवरी से ठीक पहले भारती सिंह ने अपने पति हर्ष (Bharti And Harsh) के साथ एक फोटोशूट कराया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

जी हाँ और फिलहाल यह बताया जा रहा है कि भारती सिंह ने एक बेबी ब्वॉय (Bharti Singh Baby Boy) को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती सिंह अपने काम को लेकर पूरी तरह एक्टिव थीं। जी हाँ और डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही उन्होंने काम से छुट्टी ली थी, हालाँकि इस बीच हर्ष हमेशा उनके साथ दिखाई देते थे। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत कैमरे के पीछे हर्ष, भारती का ख्याल रखा करते थे। वहीँ मां बनने पर भारती सिंह को सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालाँकि इस बीच भारती की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई।

जी दरअसल मां बनने से पहले भारती सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो एक खूबसूरत बेटी को जन्म देना चाहती हैं, हालांकि उनकी इस ख्वाहिश को पूरा होने में अभी और समय लग सकता है, क्योंकि कॉमेडियन भारती ने बहुत ही प्यारे लड़के को जन्म दिया है। आप सभी को बता दें कि भारती बेटी चाहती थीं लेकिन अब बेटी की ख्वाहिश को भविष्य पर छोड़ भारती सिंह और हर्ष अपने पहले बच्चे का धूमधाम से स्वागत कर रहे हैं।

भारती सिंह के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी

भारती सिंह ने दिया नन्ही परी को जन्म! कॉमेडियन ने खुद बताया ये बड़ा सच

पति हर्ष संग भारती सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, अपने बच्चे को लेकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -