VIDEO: नोरा फ़तेही का नाम सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह
VIDEO: नोरा फ़तेही का नाम सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह
Share:

'लाफ्टर क्वीन' के नाम से मशहूर भारती सिंह इन दिनों खूब शोज में काम कर रहीं हैं। वह जल्द ही कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देने वाली हैं। हालाँकि इन दिनों आप उन्हें होस्ट के रूप में डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में देख रहे होंगे। इस शो में वह बतौर होस्ट धमाल मचाती देखी जा रही हैं। हालाँकि इन दिनों सेट पर उनकी और नोरा फतेही की नोकझोंक भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। आए दिन दोनों को एक-दूजे पर प्यार जताते और एक-दूजे से लड़ते देखा जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

कुछ दिनों पहले ही भारती ने नोरा को स्टेज पर हाथ पकड़ खींच दिया था। अब इसी बीच भारती नोरा का नाम सुनकर पैपराजी के सामने रोती नजर आई हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारती का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में भारती फेमस पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं। इसी बीच आप देख सकते हैं दोनों एक-दूजे की तारीफ करते हैं और भारती अपनी वैनिटी वैन की तरफ बढ़ने लगती हैं।

जैसे ही भारती सिंह अपने वैनिटी वैन की सीढ़ियां चढ़ रही होती हैं, वैसे ही उन्हें एक कैमरामैन ये कह देता है कि,'नोरा आई'। यह सुनकर भारती की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और वह इस मजाक के लिए कैमरामैन को उल्टा भला बुरा सुनाने लग जाती हैं। उसके बाद भारती को पैपराजी के सामने रोने वाले फेस बनाते देखा जा सकता है। वैसे वीडियो में भारती ब्लैक आउटफिट में बहुत बेहतरीन लग रहीं हैं। फिलहाल उनके इस वीडियो को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं।

साइकिल से जा रही युवती के बैग में रखा था OnePlus Nord 2, अचानक हुआ ब्लास्ट और फिर...

संजय दत्त की बेटी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीर देख यूजर्स हुए घायल

रिलीज हुआ रुबीना-अभिनव के गाने 'तुमसे प्यार है' का टीजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -