अस्पताल में बेटे गोला को देख खूब रोईं भारती सिंह, बोलीं- 'माफ नहीं करूंगी...'
अस्पताल में बेटे गोला को देख खूब रोईं भारती सिंह, बोलीं- 'माफ नहीं करूंगी...'
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहते है तथा अक्सर उस पर जबरदस्त व्लॉग शेयर करती रहती हैं। जिन्हे देखकर यूजर्स खूब एंटरटेन रहते हैं। मगर भारती सिंह का नया व्लॉग प्रशंसकों की आंखें नम कर रहा है। क्योंकि हमारी पसंदीदा भारती भावुक हुई हैं।

भारती सिंह की आँखों में आंसू आए हैं क्योंकि उनका बेटा रोया है। अब जब बेटा रोया है तो भला मां के आंसू कैसे नहीं निकलते। भारती के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके 1 वर्षीय बेटे को इंजेक्शन लगने थे। ये मोमेंट कॉमेडियन भारती सिंह को इमोशनल कर गया। भारती नैनी के साथ बेटे गोला को डॉक्टर के समीप ले गईं। गोला के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगे। इस के चलते गोला बहुत चिल्लाया।

वही भारती के साथ उनके पति हर्ष उपस्थित नहीं थे। वे शूट में व्यस्त थे। भारती सिंह ने बताया जब बेटे को इंजेक्शन लगे तो वे रो रही थीं। इसके चलते भारती ने वीडियो भी बनाना बंद कर दिया था। भारती सिंह ने कहा- मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी। वे बोलती हैं- एक मां को बहुत दर्द होता है जब वो अपने बच्चे को दर्द में देखती है। मैं बहुत रोई। गोला बहुत रोया। मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं। गोला इंजेक्शन के कुछ देर पश्चात् नॉर्मल हो गया था। भारती ने वीडियो में बेटे की क्यूट हरकतें भी दिखाईं। वही भारती सिंह का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

क्या आप जानते हैं तेजस्वी प्रकाश का पूरा नाम? सुनकर रोहित शेट्टी रह गए दंग

साउथ की फिल्म में नजर आएंगी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, फिर ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -