भारती सिंह ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैंस से पूछा- 'सांता आएगा या सांती'?
भारती सिंह ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैंस से पूछा- 'सांता आएगा या सांती'?
Share:

जानी मानी लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। भारती ने अपने हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया संग हाल ही में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। इस फोटो में भारती का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को साझा कर भारती ने लोगों से एक प्रश्न पूछा है जिसका उत्तर उनके प्रशंसक कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं।

वही भारती सिंह इस फोटो में रेड कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। जिसमें उन्होंने अपने टमी के ऊपर हाथ रखा हुआ है। फोटो में भारती के साथ उनके हसबबैंड हर्ष भी दिखाई दिए। इस फोटो को साझा करते हुए भारती ने लोगों ऐसा प्रश्न पूछा जिसके पश्चात् निरंतर जवाब दे रहे हैं।

भारती सिंह ने बेबी बंप की फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सांता आएगा या सांती आएगी? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट्स में बताओ।' इसके साथ ही भारती ने दिल वाला इमोजी भी बनाया। भारती के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक कमेंट कर उनके इस प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं। बता दे कि कुछ समय पहले ही शो 'डांस दीवाने 3' में एक प्रतियोगी ने परफॉर्मेंस किया जिसे देखकर भारती सिंह बहुत भावुक हो गई थीं। परफॉर्मेंस के पश्चात् प्रतियोगी ने बताया कि मैंने स्टेज पर जो परफॉर्म किया है, वह सच्ची घटना है। एक मां ने कोरोना के कारण अपने 14 दिन के बच्चे को खोया था। यह सुनकर शो में बतौर गेस्ट बनकर आए अभिनेता सोनू सूद भी इमोशनल हो जाते हैं। भारती सिंह रोते हुए सोनू सूद को कहती हैं कि वह और हर्ष बेबी प्लान करने का सोच रहे थे, मगर कोरोना में जो लोगों का हाल हुआ उसे देख वह बहुत डर गई हैं। भारती ने ये भी कहा कि वह भीतर से बहुत स्ट्रांग हैं, मगर इतनी भी मजबूत नहीं हैं कि वह बच्चा खोने का दर्द सहन कर पाएं।

लाल साड़ी में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर, फैंस बोले- 'कैसे रह लेती हो यार इतनी यंग'

बंद होने जा रहा है टीवी का ये मशहूर सीरियल, खबर सुनकर दुखी हुए अमर उपाध्याय

बिकिनी पहन पूल के आगे नाची श्रद्धा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -