भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत
Share:

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल चुकी हैं। जी हाँ, दोनों ने जमानत के लिए अर्जी दी थी जो मंजूर हो चुकी हैं। आपको याद हो तो बीते शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। वहीँ उस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था।

बाद में पूछताछ हुई जिसमे भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि दोनों ड्रग्स लेते थे। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन भारती सिंह को करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीँ उनके पति हर्ष को 7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। बीते रविवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और उसके बाद सुबह 11।30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई।

कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीँ यह सब होने के बाद भारती और हर्ष ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दायर की जिस पर फैसला आ चुका हैं। अब दोनों को स्पेशल NDPS कोर्ट से जमानत मिल चुकी हैं।

ग़ुलाम नबी के बयान पर कांग्रेस में घमासान, पार्टी MLA बोले- पहले इन्हे 'आज़ाद' करो

KIIFB के खिलाफ रिपोर्ट की जांच पर केरल एफएम ने ईडी पर किया प्रहार

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े, सत्येंद्र जैन बोले- ये कोरोना और पराली का 'डबल अटैक'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -