भाजपा ने घोषित किए कई राज्यों में अपने नए चुनाव प्रभारी
भाजपा ने घोषित किए कई राज्यों में अपने नए चुनाव प्रभारी
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत राज्यों में प्रभारियों की तैनाती का काम शुरू हो गया है। भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 

कुम्भ 2019: श्रद्धालुओं का बीमा करवा सकती है योगी सरकार, मंत्री ने दिए संकेत

इन्हे मिली नई जिम्मेदारी 

प्राप्त जानकारी अनुसार तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार में पीयूष गोयल प्रभारी और सी टी रवि उप प्रभारी होंगे।  उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा होंगे। कर्नाटक के प्रभारी मुरलीधर राव और उप प्रभारी किरण महेश्वरी को बनाया गया है। दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण को और उप प्रभारी की जिम्मेदारी जयभान सिंह पवैया को दी गई है। हरियाणा के प्रभावरी कलराज मिश्र व उप प्रभारी विश्वास सारंग होंगे। त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना होंगे। 

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुलायम यादव, मैनपुरी सीट से ठोंकेंगे ताल

यूपी सबसे अहम

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव का एलान मार्च तक हो सकता है। एलान के साथ ही चुनाव आचार संहित भी लागू हो जाएगी। इस बार भाजपा के सामने दोबारा सत्ता में आने की चुनौती है वहीं कांग्रेस लगातार उसे कड़ी चुनौती दे रही है। चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है बता दें पिछली बार यूपी ने ही भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

झारखण्ड में पीएम मोदी ने लिया वादा, 2022 तक हर देशवासी के सिर पर होगी पक्की छत

9 जनवरी को आगरा में होगी पीएम की रैली, तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

पार्टी को नुकसान पहुँचाने वाले नेताओं पर सख्त हुई कांग्रेस, सचिन पायलट ने मांगी सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -