मजाक दिल पर नहीं लेना चाहिए-भारती सिंह
मजाक दिल पर नहीं लेना चाहिए-भारती सिंह
Share:

लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह का कहना है कि हमें मजाक दिल पर नहीं लेना चाहिए। भारती का मानना है कि लोगों को खुद पर हंसना सीखना चाहिए और मजाक पर बुरा नहीं मानना चाहिए।

भारती ने कहा, जब मैंने कॉमेडी शो की प्रतियोगिता में प्रवेश किया तो मैंने महसूस किया कि लोग मेरी उपस्थिति का मजाक बना रहे हैं, तो इससे पहले कि वे कुछ करते मैंने खुद का मजाक बनाना शुरू कर दिया। हमें खुद पर हंसना सीखना चाहिए। यह याद रखना चाहिए की मजाक-मजाक है और इसे दिल पर नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर आप खुद का मजाक नहीं बना सकते तो आपको दूसरों का भी मजाक न बनाएं। कई बार लोग मुझे हाथी बोलते हैं। क्या मैं वो बन जाती हूं? मैं इंसान ही हूं। तो इसमें बुरा क्या है। भारती पर अक्सर उनके अधिक वजन को लेकर मजाक बनाया जा चुका है। फिलहाल, वह एक सौंदर्य उत्पाद के प्रचार के लिए उत्साहित हैं।

हाल ही में यहां टीवीसी द्वारा जॉय हनी और अलमंड बॉडी लोशन की लांच पर भारती ने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी ब्यूटी प्रोडक्ट की एंबेसडर बनूंगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -