अपने फार्म हाउस पर भारत माता का मंदिर बनवाएंगे अन्नू कपूर
अपने फार्म हाउस पर भारत माता का मंदिर बनवाएंगे अन्नू कपूर
Share:

आगरा: हाल ही में हो रहे साहित्य महोत्सव का उद्घाटन कमिश्नर प्रदीप भटनागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इसी के चलते ताज लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से जनता से रूबरू हुए देश के मशहुर कलाकार अन्नू कपूर जिन्होंने पुरे समय खुलकर जनता से बात कि तथा सबसे पहले निशाना पकिस्तान को बनाया।

पकिस्तान कि बात करते हुए अन्नू ने कहा कि पाकिस्तानियों से प्रेम मत करो। हम भारतीयों ने उनको बहुत मौके दे दिए, लेकिन अब नहीं। जब तक दोनों देशों के बीच सामाजिक और आर्थिक रिश्ते नहीं बनते तब तक यह दिखावटी प्रेम बेमानी है। साथ ही उन्होंने जब देखा कि उनके इस कार्यक्रम में लोगो कि बहुत ही कम संख्या है तो इस बात पर भी वे नहीं चुके उन्होंने कहा यही कार्यक्रम बहन सनी लियोनी का होता तो सैकड़ों लोग आते। उन्होंने इसी बात का हवाला देते हुए कहा कि यही से पता लग जाता है कि इस देश में क्या समस्या है हम खुलकर कोई बात नहीं करते। हम लोग एक-दूसरे के लिए तो असहिष्णु हैं, लेकिन विदेशियों के लिए सहिष्णु हो जाते हैं।

अन्नू ने अपने परिवार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके परदादा को अंग्रेजो ने फांसी दे दी थी। उनके चाचा भी देश के लिए शहीद हो गए। देश भक्ति तो शुरू से ही हमारे खून में रही है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी धर्म को नहीं मानते इसलिए अधर्म को मनना भी उचित नहीं है। मै अपने फार्म हॉउस पर भारत माता का मंदिर बनवा रहा हु। वहां सभी दर्शन के लिए आ सकते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -