भारत जोड़ो यात्रा: केरल में राहुल का सफर पूरा, अब तमिलनाडु में प्रवेश करेगी यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा: केरल में राहुल का सफर पूरा, अब तमिलनाडु में प्रवेश करेगी यात्रा
Share:

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीते बुधवार को वायनाड पहुंचने के साथ ही केरल का सफर पूरा हुआ। जी हाँ और अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ी तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, 'अपने दूसरे घर वायनाड में केरल के हिस्से की यात्रा का समापन करने पर वह खुश हैं।' वहीं इस दौरान गांधी ने सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि केरल में भारत जोड़ो यात्रा के तहत सात जिलों से होते हुए 440 किलोमीटर का सफर तय किया गया। जी दरअसल यह केरल में यात्रा का अंतिम दिन था। अब आज यानी बृहस्पतिवार को यात्रा एक बार फिर तमिलनाडु में प्रवेश करेगी और उसके बाद कर्नाटक की तरफ बढ़ेगी।

आप सभी को बता दें कि राहुल गांधी ने इस मौके पर यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद को श्रद्धांजलि दी। जी दरअसल मोहम्मद का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। वहीं कांग्रेस की 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जानी है। बताया जा रहा है यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु से हुई थी। जी हाँ और इसका समापन जम्मू कश्मीर में होगा। आपको यह भी याद दिला दें कि यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था।आपको पता हो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग - अलग हिस्सों में पहुंचकर जनता का दिल जीत रही है, जहां जिस राज्य में भी राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही है, उस राज्य में जनता दिल खोलकर यात्रा का स्वागत करती दिखाई दे रही है।

दूसरी तरफ इस यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट भी निकलकर सामने आ रहा है, जहां सियासत के गलियारों में चल रही चर्चाओं पर भरोसा किया जाए तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी एमपी आ सकती हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस यात्रा के साथ एमपी में ही सोनियां गांधी के जुड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक तक में होगी भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों का हाल

पत्नी को गर्भपात कराने के लिए पति की इजाजत की जरुरत नहीं- केरला हाई कोर्ट

हिजाब हिंसा: मुस्लिम छात्र संगठनों ने स्कूल के बाहर किया उपद्रव, 3 पुलिसकर्मी घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -