भारत बंद: दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शन, कई जगह रोड जाम
भारत बंद: दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शन, कई जगह रोड जाम
Share:

नई दिल्ली: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान कर डाला है। जी हाँ, वहीं दूसरी तरफ अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। मिली जानकारी के तहत आज किसान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। केवल यही नहीं बल्कि भारत बंद को लेकर यह भी तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे और सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा।

आज किसान दिल्ली के बार्डर का भी घेराव करेंगे। आप सभी जानते ही होंगे कि किसानों के इस भारत बंद को विपक्ष का समर्थन मिला है। आज भारत बंद के चलते दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है और कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है। इसके अलावा मिली जानकारी के तहत सिंघू (दिल्ली-हरियाणा) सीमा पर प्रदर्शनकारी क्षेत्र में घूमने वाले लोगों के साथ बात कर रहे हैं। बीते कल ही भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद पर कहा है कि ''एम्बुलेंस, डाक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग जा सकते हैं। हमने कुछ भी सील नहीं किया है हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें। बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।''

खबरों के मुताबिक इस समय गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यहाँ विरोध के चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया।

ओडिशा तट से टकराया चक्रवाती तूफान गुलाब, समुद्र में गए 6 मछुआरे लापता

मतदाता को हर जानकारी देगा 'वोटर हेल्पलाइन ऐप'

कर्म ही पूजा है: उफनते नाले को पार कर वैक्सीन लगाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -