आज 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है भारत बंद
आज 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है भारत बंद
Share:

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है और आज इसी क्रम में किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। जी हाँ, आज भारत बंद है। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों के भारत बंद के ऐलान को लेकर केंद्र सरकरा ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। आपको हम यह भी बता दें कि भारत बंद को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा समर्थन देने के कदम का भी किसानों ने स्वागत किया है।

जी दरअसल इस समय किसान केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अब तक किसानों को लगभग सभी विपक्षी दलों से भारत बंद का समर्थन मिल चुका है। ऐसे में अब केंद्र सरकार भी काफी सजग हो गई है। बीते सोमवार को केंद्र सरकार ने भारत बंद के लिए एक राष्ट्रव्यापी सलाह जारी कर दी थी। आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी किसानों का भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहने वाला है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और COVID-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, माकपा और द्रमुक ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं पर तैनाती बढ़ा दी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।

आज शुभ है इन राशिवालों के लिए दिन, इन्हे हो सकता है बड़ा नुकसान

मुंबई में शादी समारोह के दौरान फटा सिलिंडर, बुरी तरह झुलसे 20 लोग

निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए सुशिल मोदी, बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -