पहली बार देश को मिला संसद की सीढ़ियों पर सर झुकाने वाला शासक
पहली बार देश को मिला संसद की सीढ़ियों पर सर झुकाने वाला शासक
Share:

मुंबई : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने सत्ता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूख की सराहना की मगर इसी के साथ उन्होंने कहा कि धर्म दंड जनता के हाथ में होता है वह शासक को उसका राजधर्म याद दिला सकता है। भैयाजी जोशी ने एक समारोह के दौरान कहा था कि राजा को राजधर्म का पालन करने का जनादेश दिया गया है तो जनता को भी राजा के प्रयासों में सहयोग करना होगा। जनता कमजोर होती है और शासक के प्रयासों का समर्थन नहीं करती तो राजा निरंकुश हो सकता है।

भैयाजी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रत्यक्ष तौर पर समीक्षा करते हुए कहा कि यह भाग्य की बात है कि शासक सेवक से मिला है जो पहली बार संसद की सीढि़यां चढ़ने पर सर झुकाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि प्रधान सेवक हैं। विले पार्ले के क्षेत्र में सन्यास आश्रम संस्थान में एक समूह को संबोधित करते हुए भैयाजी जोशी ने कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना होगा कि प्रजा के हाथों में धर्म दंड है।

यह धर्म दंड राजा को याद दिलवाता है उनका कहना था कि राजा नीतियां और कल्याणकारी योजनाऐं लागू कर सकता है मगर उसके पूरी तरह से फलदायी होने हेतु प्रजा को ही प्रयास करने होते हैं। राजा और प्रजा को मिलकर प्रयास करने होते हैं इसके अभाव में शांतिपूर्ण जीवन नहीं होता। भैया जी जोशी ने मनोहर पर्रिकर के बयान की सराहना की और कहा कि यदि युद्ध को लोगों पर लाद दिया जाता है तो उसके स्थान का चुनाव भारत को ही करना होगा। आम आदमी पार्टी के बीच विश्वास जगता है कि परिदृश्य बदल गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -