भाईदूज पर बहनों को है भाईयों का इंतज़ार
भाईदूज पर बहनों को है भाईयों का इंतज़ार
Share:

नईदिल्ली। देशभर में दीपावली के बाद आने वाली द्वितीया पर भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में भाई अपनी बहन के घर जाकर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट करेंगे और बहनें अपने भाईयों की आरती उतारेंगी। बहन और भाई के प्रेम का यह पर्व उल्लासित वातावरण में मनाया जाएगा। भाईदूज के पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही तैयारियां होने लगी हैं जहां पर भाईयों ने अपनी बहनों के लिए खरीदे गए उपहार को आकर्षक तरीके से पैक करवा लिया है वहीं बहनें भी अपने भाईयों के लिए उनकी पसंद के व्यंजन बनाने की तैयारी में हैं।

बहनें अपने भाईयों और अपने परिजन से इस दिन की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रही हैं। गौरतलब है कि भाईदूज को लेकर मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। यमुना द्वारा अपने भाई को घर आया देखकर उनके लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए गए और फिर यमराज ने इन पकवानों को ग्रहण किया व अपनी बहन को आशीर्वाद दिया।

तभी से भाई दूज का यह पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों का इंतजार करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं कुछ स्थानों पर बहनें अपने भाईयों को रिटर्न गिफ्ट भी दे देती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -