शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर तक, स्टार्स ने अनोखे अंदाज में दी भाई दूज की शुभकामनाएं
शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर तक, स्टार्स ने अनोखे अंदाज में दी भाई दूज की शुभकामनाएं
Share:

दिवाली के दो दिन पश्चात् भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। 4 नवंबर को दीवाली मनाने के पश्चात् 6 नवंबर मतलब कि आज भाई दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक कर उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। भाई दूज का पर्व बॉलीवुड ने भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया। साथ ही साथ अपने प्रशंसकों को भी भाई दूज की बधाइयाँ दी हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को भी भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ दो बहुत प्यारी फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं उसे अपनी गंवाने की आदतों के लिए राजी कर लेता हूं वर्सेस जब मैं जाकर अपने पसंद की चीजें ले लेता हूं किसी भी तरह।'

वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों समिशा एवं वियान राज कुंद्रा का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। वीडियो में शिल्पा की बेटी समिसा बड़े ही प्यार से भाई दूज की बधाई दे रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने भी अपने सभी प्रशंसकों को भाई दूज की बधाई दी हैं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही भी दूज की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने भांजे पृथ्वी के साथ फोटो साझा की है। जिसके माध्यम से उन्होंने अपने प्रशंसकों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। 

'सूर्यवंशी' फिल्म के 'टिप टिप' सांग में दिखा कैटरीना कैफ का किलर अंदाज

गुलाबों के बीच नजर आई दिशा पटानी, एक्ट्रेस के लुक ने किया फैंस का हाल बेहाल

‘सन 84 जस्टिस’ ने छुआ लोगों का दिल, देखकर झलके लोगों के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -