52 साल की उम्र में भाग्यश्री ने ढाया कहर, मस्ती में झूमती नजर आई एक्ट्रेस
52 साल की उम्र में भाग्यश्री ने ढाया कहर, मस्ती में झूमती नजर आई एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर बाहर सक्रिय रहती हैं। वह अपनी रूटीन एवं निजी जिंदगी की झलक भी प्रशंसकों को सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 52वां बर्थडे मनाया। अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वह कहीं घूमने गई हैं। एक दिन पूर्व उन्होंने एक वीडियो तथा कई फोटोज साझा की हैं। इस वीडियो और फोटोज में वह एक समुद्र किनारे हैं और बहुत खुशी से झूम रही हैं। उनके मस्ती भरे इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

वही भाग्यश्री इस वीडियो में समुद्र किनारे बने एक होटल की बालकनी में खड़ी हैं। इस के चलते उन्होंने तस्वीर के लिए सुंदर पोज दिए तथा एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में बालकनी में खड़े होकर झूम रही हैं तथा उनके बाल हवा में उड़ रहे हैं। तेज हवा की आवाज भी उनके इस वीडियो में सुनी जा सकती है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। भाग्यश्री ने लिखा, "मेरे बालों में हवा... मेरे चेहरे पर मुस्कान...मेरे दिल में इन सबके लिए खुशी..." 

इसके साथ उन्होंने कई सारे मोटिवेशनल हैशटैग का उपयोग किया है। भाग्यश्री के इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में भाग्यश्री ने वाइट कलर का स्लीवलेस आउटफिट पहना हुआ है। इसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अतिरिक्त भाग्यश्री ने दो फोटोज साझा की हैं। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "इस तरह के पल!! यह पल अपनी बिजी जिंदगी पर विराम लगाने का वक़्त है तथा प्रकृति के सुन्दर दृश्यों का आनंद उठाना चाहिए। 

सोनू सूद ने यूजर की मदद करने से किया इंकार, जानिए क्या है माजरा

बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, करवानी पड़ेगी सर्जरी

बॉलीवुड स्टार्स की कह कर ले चुकीं हैं कंगना, किसी को कहा 'स्कर्ट चेंजर' तो किसी को मंदबुद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -