CM भगवंत मान ने ली पहली कैबिनेट मीटिंग, 1 महीने में देंगे 25 हजार सरकारी नौकरियां
CM भगवंत मान ने ली पहली कैबिनेट मीटिंग, 1 महीने में देंगे 25 हजार सरकारी नौकरियां
Share:

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीत के बाद राज्य में सरकार का गठन हो गया है। बीते शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पहली कैबिनेट मीटिंग (Punjab Cabinet Meeting) की। वहीं इस बैठक में शपथ लेने वाले दस नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। आप सभी को बता दें कि इससे पहले तीन दिन पहले 16 मार्च को भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में भगवंत मान ने जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। बीते दिनों शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं।

बीते शनिवार को उन्होंने नए मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट मीटिंग में 1 महीने के अंदर 25 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान किया है। जी हाँ, भगवंत मान के नेतृत्व में हुई बैठक में 25 हजार पदों को तत्काल रूप से भरने के निर्देश दिए गए हैं। इस लिस्ट में 10 हजार पद पुलिस विभाग के होंगे जबकि वहीं 15 हजार पद अन्य सरकारी विभागों के होंगे। आप सभी को बता दें कि इन भर्तियों में बोर्ड और कॉर्पोरेशन विभाग के पद भी भरे जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य की नई सरकार जून महीने में अपना पहला बजट पेश करेगी।

आप सभी को बता दें कि शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं और अब उन्होंने नए मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट मीटिंग में 1 महीने के अंदर 25 हजार सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान किया है। आप सभी को बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व में हुई बैठक में 25 हजार पदों को तत्काल रूप से भरने के निर्देश दिए गए हैं और इसमें 10 हजार पद पुलिस विभाग के होंगे जबकि वहीं 15 हजार पद अन्य सरकारी विभागों के होंगे। वहीं इन भर्तियों में बोर्ड और कॉर्पोरेशन विभाग के पद भी भरे जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य की नई सरकार जून महीने में अपना पहला बजट पेश करेगी।

भगवंत मान के शपथ ग्रहण में क्या कर रहे थे कांग्रेस सांसद ? AAP में जाने की अटकलों पर दिया जवाब

पूर्व CM चन्नी पर कांग्रेस नेता ने ही लगाए आरोप, बोले- उसका चाल चलन ठीक नहीं, महिला पत्रकार के साथ...

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -