'हर सिख आधुनिक हथियार रखे...', अकाल तख़्त के जत्थेदार के बयान पर मचा बवाल, सख्त हुए भगवंत मान
'हर सिख आधुनिक हथियार रखे...', अकाल तख़्त के जत्थेदार के बयान पर मचा बवाल, सख्त हुए भगवंत मान
Share:

चंडीगढ़: अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। उन्होंने कहा था कि हर सिख को अपने साथ एक लाइसेंसी आधुनिक हथियार रखना चाहिए। उनके इस बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाया है। वहीं कांग्रेस ने जत्थेदार के बयान को खतरनाक बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है। हरप्रीत सिंह ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा था कि, 'यहां तक कि आज भी, विशेष तौर पर सिख लड़कों और लड़कियों को गुरु हरगोबिंद सिंह जी के आदेश का पालन करने की आवश्यकता है। उन्हें गतका बाजी (पारंपरिक युद्ध कला), तलवारबाजी और बंदूक चलाने की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि, 'प्रत्येक सिख को वैध तरीके से लाइसेंसी आधुनिक हथियार हासिल करने की कोशिश करना चाहिए, क्योंकि ऐसा वक़्त है और ऐसी स्थिति पैदा हो रही है।' हरप्रीत सिंह ने यह बात गुरु हरगोबिंद सिंह के गुरुता गद्दी दिवस के अवसर पर बोलते हुए कही। गुरु हरगोबिंद सिंह सिखों के छठे गुरु थे।

जत्थेदार की टिप्पणी पर सीएम भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए उन्हें ऐसे संदेश से बचने की सलाह दी है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'माननीय जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, हथियार को लेकर आपका बयान...जत्थेदार जी, आपको हथियार रखने के संदेश की जगह गुरबानी के सरबत दा भला का संदेश सभी तक पहुंचाना चाहिए। हमें आधुनिक हथियार के संदेश की जगह शांति, भाईचारे और आधुनिक विकास का संदेश देना चाहिए।'

प्रियंका गाँधी को राज्यसभा भेजना चाहती है कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का प्लान ?

CM नीतीश ने सुनाया कॉलेज के दिनों का जबरदस्त किस्सा, बोले- 'जब कोई महिला आ जाती तो....'

PFI की रैली में लगे भड़काऊ नारे, भाजपा बोली- कश्मीर बनने की राह पर केरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -