पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई, सूची में नेता से लेकर धर्मगुरु तक शामिल
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई, सूची में नेता से लेकर धर्मगुरु तक शामिल
Share:

अमृतसर: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सूबे में 424 लोगों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और सियासी हस्तियां शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं समेत 184 लोगों की सुरक्षा हटाने का आदेश दिया था।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और कांग्रेस MLA प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा गत माह वापस ले ली गई है। सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस पहले से ही कर्मचारियों की कमी का सामना कर रही है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जगहों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना कठिन हो रहा है।

बता दें कि पंजाब में सुरक्षा और चाकचौबंद करने के लिए करीब 2,000 अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा, क्योंकि नियमित तौर पर ऐसी जानकारी मिल रही है कि कुछ तत्व राज्य में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब के CM भगवंत मान ने बीते बुधवार को इस सम्बन्ध में जानकारी दी थी।

मोदी को 'पट्ठा' तो जिन्ना को कहा- 'साहब', विवादित बयान के चलते फिर ख़बरों में छाए सज्जन सिंह

मदरसे में जंजीरों से बांधकर छात्रों की पिटाई, यूपी पुलिस बोली- शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई

राजस्थान: गुंडों की तरह लड़े कांग्रेस नेता, बैठक में नेता के नाक-मुंह से बहा खून, महिला नेत्री को दी गाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -