ठेकेदारों से रिश्वत मांग रहा था AAP का मंत्री, CM भगवंत मान ने कैबिनेट से निकला
ठेकेदारों से रिश्वत मांग रहा था AAP का मंत्री, CM भगवंत मान ने कैबिनेट से निकला
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद ये एक्शन लिया है। सीएम भगवंत मान ने साथ ही पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं।

बता दें कि विजय सिंगला, भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे थे। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सीएम भगवंत मान ने विजय सिंगला को कैबिनेट से बाहर करने की घोषणा करते हुए साफ कहा कि हम एक फीसद भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने काफी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनवाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। भगवंत मान ने आगे कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध महायुद्ध जारी रहेगा।

कांग्रेस के Task Force-2024 में हुईं प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

'पानी बचाओ नहीं तो बड़े संकट का सामना करना होगा...', अधिकारियों को CM शिवराज ने दी चेतावनी

1 माह तक बढ़ा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनों का निरस्तीकरण, CM बघेल ने बताया षड्यंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -