'आम' से 'खास' हुए भगवंत मान! VIP कल्चर को चाहते थे ख़त्म करना, अब वही घूमेंगे 42 काफिले के साथ
'आम' से 'खास' हुए भगवंत मान! VIP कल्चर को चाहते थे ख़त्म करना, अब वही घूमेंगे 42 काफिले के साथ
Share:

चंडीगढ़: खुद को आम बताने वाले पंजाब के सीएम भगवंत मान अब VVIP हो गए हैं। दरअसल, भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं। जब आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी तो इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा था कि हम लोग जनता के बीच रहेंगे। आम लोगों की भांति बर्ताव करेंगे। हम VIP कल्चर को कम करेंगे। 

हालांकि, भगवंत मान के सीएम बनने के साथ ही अब वह आम से खास हो गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उनके काफिले में 42 लग्जरी कारें चलेंगी। इस मामले में भगवंत मान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों नेताओं के काफिले में सीएम रहने के चलते 33 कारें चला करते थी। 

वही हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक ट्वीट किया था। जिस पर हंगामा हो गया। बादल ने ट्वीट किया था कि ‘सह.यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे तथा चलने की हालत में भी नहीं थे। इस कारण 4 घंटे फ्लाइट में देरी हुई। ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं।‘ सुखबीर सिंह बादल द्वारा किए गए ट्वीट के बाद से राजनीतिक गलियारों में ये बहस तेज हो गई थी कि क्या सच में भगवंत मान नशे में थे।‘ बादल ने ये भी बोला था कि चौंकाने वाली बात है कि पंजाब सरकार इन रिपोर्ट्स पर चुप है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे को लेकर सफाई देनी चाहिए। हालांकि बाद में आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर सफाई देते हुए भगवंत मान के नशे में होने की बात का खंडन किया था। 

'सचिन को कांग्रेस अध्यक्ष बनाओ या राजस्थान का CM..', गहलोत के सामने पायलट समर्थकों की नारेबाजी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: परदे के पीछे से खड़गे को मदद कर रहा गाँधी परिवार ? थरूर ने उठाए सवाल

100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाता होंगे सम्मानित, अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोग करेगा सम्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -